-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार को एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रहपुरा अंडरपास के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार को एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रहपुरा अंडरपास के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान ग्राम भोलापुर निवासी भजनलाल के 24 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई।
Delhi Crime: सुल्तानपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, कुछ महीनों बाद होने वाली थी शादी
Delhi Crime: दिल्ली के नाइट क्लब में युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्लब मालिक समेत 5 हिरासत में
Suicide Case: नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में युवक ने की खुदखुशी, पुलिस जांच में जुटी
Cyber Fraud: बिजली कर्मचारी बनकर ठगी, 13 रुपये का पेमेंट कराने भेजा लिंक; खाते से 2 लाख उड़ाए
