Contact for Advertisement 9650503773


हीटर के माध्यम से बिजली चोरी करने वालों के घर पर महिला टीम के साथ विधुत मंडल ने छापामार कार्रवाई की 58 हीटर किए जब्त 

- Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 18/01/2023 10:32:10 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 18/01/2023 10:32:10 am
Share:

संक्षेप

हीटर के माध्यम से बिजली चोरी करने वालों के घर पर महिला टीम के साथ विधुत  मंडल ने छापामार कार्रवाई की 58 हीटर जप्त किए। चोरों पर प्रतिदिन होगी कार्यवाही। डी ई विशाल उपाध्याय के निर्देशन में बिजली चोरों पर आज मध्य प्रदेश विधुत मंडल पोरसा ने की कार्यवाही

विस्तार

हीटर के माध्यम से बिजली चोरी करने वालों के घर पर महिला टीम के साथ विधुत  मंडल ने छापामार कार्रवाई की 58 हीटर जप्त किए। चोरों पर प्रतिदिन होगी कार्यवाही। 

मध्यप्रदेश मुरैना: पोरसा बिजली चोरों में हड़कंप आज विधुत मंडल की बड़ी कार्रवाई 58 हीटर किए, जप्त बिजली चोरों पर प्रतिदिन होगी कार्यवाही। 
बड़े ट्रांसफारमर पर बढ़ रहे लोड पर डी ई विशाल उपाध्याय के निर्देशन में बिजली चोरों पर आज मध्य प्रदेश विधुत मंडल पोरसा ने की कार्यवाही, सर्दी के चलते शहर में बिजली चोरी की संख्या बढ़ी। विधुत मंडल के बड़े ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे लोड के चलते आज विधुत मंडल ने शहर में बड़ी कार्रवाई की मुरैना से नगर सैनिक दल महिला टीम मुरैना को बुलाया गया उनके साथ ए ई शिव सिंह चौबे, जे ई भरत कतीजा एवं विधुत मंडल का पूरा स्टाफ शहर के पुरानी बस्ती, पुराना खेरा मोहल्ला, सिंधिया स्कूल रोड ,मोहनपुरा रोड, मोहनपुरा गांव ,संगम नगर, गांधीनगर आदि में छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें 58 हीटर तथा रोड के हीटर व डोरी जप्त की गई और विधुत मंडल में लाकर के नष्ट की गई। इस पूरी कार्रवाई में ए ई शिव सिंह चौबे, जे ई भरत कतीजा,सोनू सिंह तोमर, उमेश सिकरवार, गया प्रसाद त्यागी, सौरव शर्म, सौरव सिंह सिकरवार, अजय पाल सिंह तोमर, मोहित सिंह तोमर, राहुल सिंह भदोरिया, राम प्रताप सिंह तोमर, जितेंद्र शर्मा, राधवेन्द्र राजावत सहित विधुत मंडल के 2 दर्जन कर्मचारी साथ में थे इनके साथ पुलिस बल भी मौजूद था।