-
☰
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में बीड़ी अस्पताल का किया गया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: लंबे इंतजार के बाद, सामशेरगंज में बीड़ी श्रमिकों के लिए विशेष १०० बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन हुआ।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: लंबे इंतजार के बाद, सामशेरगंज में बीड़ी श्रमिकों के लिए विशेष १०० बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीड़ी श्रमिकों के लिए विशेष अस्पताल की घोषणा की थी। उन्होंने अपना वादा निभाया और अस्पताल का निर्माण हुआ। बुधवार दोपहर को जांगीपुर के लोकसभा सांसद खलीलुर रहमान ने एक रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया। उपस्थित थे सामशेरगंज विधायक अमीरुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष रुबिया सुल्ताना, फरक्का विधायक मोनिरुल इस्लाम, अनुप नगर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी संदीप सान्याल, सामशेरगंज पुलिस स्टेशन के आईसी सुब्रता घोष और सारे बीड़ी वर्कर्स। सामशेरगंज के विधायक अमीरुल इस्लाम ने कहा कि, बीड़ी श्रमिकों की पीड़ा को महसूस करने के कारण ही अस्पताल का निर्माण संभव हो पाया। इससे कई लाख बीड़ी श्रमिकों को लाभ होगा।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर