Contact for Advertisement 9650503773


पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की दर्नाक तरीके से हत्या, गला दबाकर पंखे से लटका दिया

- Photo by :

bihar  Published by: Kritika Dhanghar , Date: 16/06/2022 04:56:27 pm Share:
  • bihar
  • Published by: Kritika Dhanghar ,
  • Date:
  • 16/06/2022 04:56:27 pm
Share:

संक्षेप

यह वारदात कैमूर के भभुआ थाने के एक गांव की बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने बताया की उसकी माँ की अनिल राम नामक एक आदमी से बात होती थी। इसकी जानकरी पिता को हो गई उसके पिता ने उसकी माँ को अनिल से बात करने के लिए मना किया लेकिन वह नहीं मानी। पिता ने इसकी शिकायत भभुआ थाने में की।  पुलिस ने मां और अनिल को बुलाकर समझाया लेकिन दोनों नहीं माने। 

विस्तार

बिहार के कैमूर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसा फैसला लिया। जिससे सुनकर हर किसी रूह काँप जायगी। अवैध सम्बन्ध में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति का गला दबाया और फिर साडी से उसके गले में फंदा डालकर पंखे से लटका दिया।

यह वारदात कैमूर के भभुआ थाने के एक गांव की बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने बताया की उसकी माँ की अनिल राम नामक एक आदमी से बात होती थी। इसकी जानकरी पिता को हो गई उसके पिता ने उसकी माँ को अनिल से बात करने के लिए मना किया लेकिन वह नहीं मानी। पिता ने इसकी शिकायत भभुआ थाने में की।  पुलिस ने मां और अनिल को बुलाकर समझाया लेकिन दोनों नहीं माने। 

बेटे ने बताया की थाने में पहुंचे अनिल ने मृतक को धमकाया और कहा इस बात का बदला वो जरूर लेगा। रात जब सब सोए हुए थे तब अनिल मेरी माँ के साथ चुपचाप आया और मरे पिता का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। फिर सुबह हम लोगो को पिता की मौत का पता चला। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। 

परिजनों के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेजा। एसआई गौरव कुमार ने बताया कि मोकरी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों का  कहना है    की मृतक की पत्नी का आरोपी अनिल के साथ अवैध सम्बन्ध थे। जिसके चलते यह हत्या हुई है पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।