-
☰
बिहार: Rosera में 8.60 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 7.90 लाख बरामद किए — तीन आरोपी फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई कुल राशि 8.60 लाख रुपये में से 7.90 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं
विस्तार
बिहार: रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई कुल राशि 8.60 लाख रुपये में से 7.90 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गायत्री नगर निवासी रामबली सिंह ने 17 फरवरी को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार: उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 8.10 लाख रुपये की निकासी की थी। घर में पहले से रखे 50 हजार रुपये मिलाकर कुल 8.60 लाख रुपये एक बैग में रखे थे। अपराधी बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। घर पहुंचने पर एक व्यक्ति ‘कमरा किराए पर लेने’ के बहाने अंदर घुसा और मौका पाकर पैसों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिय CCTV फुटेज: बैंक और आसपास के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई। छापेमारी: तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत जुराबगंज गांव में दबिश दी। आरोपी के घर से 7.90 लाख रुपये बरामद किए गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस कांड में तीन अपराधियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने राशि बरामद कर ली है, और फरार तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में शामिल सदस्य: इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार, पुअनि चंदन कुमार, परि पुअनि सन्नी कुमार, सअनि जितेंद्र सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी