Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में खेती-बाड़ी की रफ्तार तेज, आद्रा नक्षत्र शुरू होते ही धान की नर्सरी में जुटे किसान

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 24/06/2026 11:33:24 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/06/2026 11:33:24 am
Share:

संक्षेप

बिहार: कृषि कार्य के लिए बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाने वाला 'आद्रा नक्षत्र' शुरू हो गया है।

विस्तार

बिहार: कृषि कार्य के लिए बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाने वाला 'आद्रा नक्षत्र' शुरू हो गया है। इसके साथ ही नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में खेती-बाड़ी को लेकर किसानों की हलचल तेज हो गई है। मानसून की बेरुखी और पर्याप्त वर्षा के अभाव के बावजूद, किसानों ने अपने बलबूते खेतों में धान का बिचड़ा (नर्सरी) डालने का काम शुरू कर दिया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी  विवेक कुमार गौरव ने बताया कि कृषि विभाग के अनुसार, इस साल नारदीगंज प्रखंड में कुल 4,868 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, पानी की कमी के कारण अभी तक प्रखंड में मात्र 32 प्रतिशत धान का बिचड़ा ही बोया जा सका है, जो लक्ष्य के मुकाबले काफी कम है। 

अच्छी बारिश की उम्मीद में किसान परंपरागत रूप से आद्रा नक्षत्र की शुरुआत को धान की खेती के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश होगी, जिससे बिचड़ा डालने और रोपनी के कार्य में तेजी आएगी।" -कृषि विभाग फिलहाल, किसान निजी संसाधनों और पंपसेट के सहारे खेतों को तैयार करने में जुटे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश होती है, तो खेती की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी और किसान समय पर अपनी फसल की रोपनी पूरी कर सकेंगे। फिलहाल, नारदीगंज के आसमान पर मंडराते बादलों को देख किसान बस एक अदद अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे हैं।