-
☰
No image found.
बिहार: बाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित तुंगी बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए कब्जे को मुक्त कराया।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित तुंगी बाजार में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए कब्जे को मुक्त कराया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतों और उच्च अधिकारियों को भेजे गए आवेदन के बाद की गई। जानकारी के अनुसार एनएच-82 से अवन-हिसुआ जाने वाली सड़क पर कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर एक स्थानीय निवासी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव बिहार सरकार तथा जिला समाहर्ता नवादा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद मंगलवार को हिसुआ के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पथ निर्माण विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पर लगभग 30 वर्षों से सतीश सिंह का कब्जा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग की जा रही थी, लेकिन किसी कारणवश कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा गया। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए सार्वजनिक भूमि और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है। अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
राजस्थान: मोहर्रम की 7वीं तारीख पर अन्दरकोटियान पंचायत का अलम जुलूस अकीदत से सम्पन्न
बिहार: मोहम्मद एजाज अहमद उर्फ मुन्ना जी ने मोहर्रम लाइसेंस किया सरेंडर, निजी कारणों का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश: विधायक तूफानी सरोज ने करियांव में सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: विधायक तूफानी सरोज ने करियांव में की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
