-
☰
No image found.
बिहार: कहुआरा निवासी शिव नंदन प्रसाद का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: प्रखंड के कहुआरा गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक शिव नंदन प्रसाद का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
विस्तार
बिहार: प्रखंड के कहुआरा गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक शिव नंदन प्रसाद का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच गहरा दुख व्याप्त हो गया। परिजनों के अनुसार स्वर्गीय शिव नंदन प्रसाद लंबे समय से सामाजिक एवं पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय रहे थे। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित भावना के लिए क्षेत्र में सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन से गांव ने एक अनुभवी और आदरणीय अभिभावक को खो दिया है। गुरुवार को उनके पैतृक गांव कहुआरा में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। वातावरण गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके छोटे पुत्र राजेश कुमार ने मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया। स्वर्गीय शिव नंदन प्रसाद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र सुनील प्रसाद, रंजीत कुमार, अनिल प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में संपन्न कराईं। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय शिव नंदन प्रसाद पत्रकार संजय वर्मा के फूफा भी थे। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अंत्येष्टि के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद किया तथा कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और व्यवहार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
