Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: Rosera के शक्ति धाम में खाटू श्याम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों के लिए खुल

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Harsh Raj , Date: 21/02/2026 10:49:28 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Harsh Raj ,
  • Date:
  • 21/02/2026 10:49:28 am
Share:

संक्षेप

बिहार: रोसड़ा के मारवाड़ी समाज द्वारा नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य श्रृंगार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की ग

विस्तार

बिहार: रोसड़ा के मारवाड़ी समाज द्वारा नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य श्रृंगार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि स्थापना से पूर्व सभी विग्रहों का पवित्र स्नान कराया गया। भगवान को पंचगव्य, पंचामृत, विभिन्न पुष्पों के

रस और औषधीय अनाज के चूर्ण से स्नान कराने के बाद नवीन वस्त्र व आभूषणों से अलंकृत किया गया। जैसे ही भगवान का आकर्षक श्रृंगार पूरा हुआ और पट खुले, पूरा परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी कि मंदिर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार लखोटिया द्वारा किया गया। उद्घाटन के साथ ही मंदिर को औपचारिक रूप से आम श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया गया।