-
☰
No image found.
दिल्ली: लापरवाही और अनुशासनहीनता पर डीसीपी ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: मोदीनगर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। लाइन हाजिरी में शामिल हैं।
विस्तार
दिल्ली: मोदीनगर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। लाइन हाजिरी में शामिल हैं। गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज सुबोध कुमार मान, बस अड्डा चौकी इंचार्ज विनय मलिक, कांस्टेबल नितिन यादव और हेड कांस्टेबल सुभाष गिरी। डीसीपी ने बताया कि लगभग दो माह पहले सुबोध मान को गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया था। उन पर आरोप है कि पिकनिक के दौरान विवादित व्यक्ति की कार का उपयोग किया गया, जबकि उस व्यक्ति के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। चेतावनी मिलने के बावजूद उनमें सुधार नहीं दिखा, इसलिए कार्रवाई की गई। विनय मलिक को पांच महीने पहले बस अड्डा चौकी इंचार्ज बनाया गया था और उन पर तहरीर बदलवाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कादराबाद चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष गिरी के खिलाफ भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले का संज्ञान लेकर विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
