-
☰
दिल्ली: मकनपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: मकनपुर कॉलोनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
विस्तार
दिल्ली: मकनपुर कॉलोनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय लोगों ने छतों और चौराहों से पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, फल एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्था भी की गई। धर्मांतरण के विरोध को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के युवाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए पूरे वातावरण को ऊर्जा और भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम का समापन गोकुलधाम गोशाला में भव्य भंडारे के साथ हुआ। पंडित संतोष मिश्रा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और हिंदुत्व एवं जनकल्याण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा जनकल्याण मंच एवं अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, तथा कई अन्य संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। शोभा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, साथ ही प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया ग
प्रातः 9 बजे संगम पार्क स्थित उज्जवल दीप पब्लिक स्कूल के समीप शनि मंदिर में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु एकत्रित हुए। वहां विधि-विधान से श्री हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। वेद मंत्रों के उच्चारण से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो उठा। शोभा यात्रा में सुसज्जित झांकियां, घंटे-घड़ियाल, शंख, चक्र, तलवार, धनुष-बाण और फरसे लिए हजारों युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ आगे-आगे चल रहे थे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई—पुश्ता, रविवार बाजार, मंगल बाजार, सीएनजी पेट्रोल पंप, गुर्जर गेट, देवी अहिल्याबाई गेट, प्रगति विहार, कालू सीमेंट एजेंसी, बृहस्पति बाजार, श्रीराम चौक, अटल चौक, साहिल पब्लिक स्कूल, दीपक विहार—से गुजरते हुए नेहरू गार्डन स्थित गोकुलधाम गोशाला पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद वैशाली महानगर अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मकुमार गुप्ता, खोड़ा प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, सौरभ तिवारी, विकास मिश्रा, संजय तिवारी, भाजपा जनकल्याण मंच दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा, डी.डी. तिवारी, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, कविता चौधरी, देवेंद्र गिरी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव गिरी, बलबीर सिंह, योगेश भाटी, राजेंद्र द्विवेदी, भरत मावी, जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान