Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Hetusinh ridmelsinh chauhan , Date: 10/03/2026 01:30:22 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Hetusinh ridmelsinh chauhan ,
  • Date:
  • 10/03/2026 01:30:22 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: कारेली-बालुंत्री स्थित प्रसिद्ध आशापुरा धाम में माता आशापुरा के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया।

विस्तार

गुजरात: कारेली-बालुंत्री स्थित प्रसिद्ध आशापुरा धाम में माता आशापुरा के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव के प्रथम दिन रात्रि को भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द्वितीय दिन रात्रि को लोक डायरा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में ‘घोल’ (दान) की सरवाणी देखने को मिली। इस डायरा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसके लाइव टेलीकास्ट के दाता ओम बन्ना स्टूडियो, थराद रहे। तृतीय दिन शास्त्रोक्त विधि से पवित्र हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्री क्षत्रिय युवक संघ के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई थी, जिसके मुख्य दाता चौहान हितुसिंहजी रणमलसिंहजी परिवार रहे।

 

इस महोत्सव में समस्त नाडोला चौहान 54 गांवों के समाजबंधुओं को आमंत्रित किया गया था, और लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारेली जागीरदार परिवार के साथ-साथ जयपालसिंह कारेली, महेन्द्रसिंह बुकना, रणजीतसिंह कारेली, सरदारसिंह कारेली, लक्ष्मणसिंह नालोदर, दिलीपसिंह रडोसण, कालुसिंह कुम्भारा, श्रवणसिंह पिलुडा, सिद्धराजसिंह कारेली, चंदनसिंह कारेली तथा पूजारी अरविंद महाराज ने विशेष सेवा प्रदान की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने माता आशापुरा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News