Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 06:00:38 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 06:00:38 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा जल्द ही दो सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा जल्द ही दो सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने  कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने बताया कि बुचौली से बचीनी तक 3.66 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत आएगी, बलवान ट्रैक्टर एजेंसी से सोहला राजस्थान बॉर्डर तक वाया खायरा, बलायचा और ढाढ़ोत 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
 
बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत कड़ी होती हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से कई गांवों के लोगों का समय बचेगा और उनकी दैनिक गतिविधियां पहले से अधिक सुगम होंगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार गांव से लेकर शहर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश का हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।