Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: करेरा और सिहोर में बजरी माफिया के बेलगाम होने के आरोप, सिंध नदी में दिन-रात चल रहा अवैध खनन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 05:44:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 05:44:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिला शिवपुरी में अवैध बजरी खनन चरम पर पहुंच गया है करेरा और सिहोर क्षेत्र में बजरी माफिया का आतंक बढ़ गया है दिन और रात के अंधेरे में सिंध नदी और उसके घाटों पर JCB

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिला शिवपुरी में अवैध बजरी खनन चरम पर पहुंच गया है करेरा और सिहोर क्षेत्र में बजरी माफिया का आतंक बढ़ गया है दिन और रात के अंधेरे में सिंध नदी और उसके घाटों पर JCB, पोकलेन मशीनें और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती नजर आ रही हैं ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन ने संगठित कारोबार का रूप ले लिया है लेकिन प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है सिंध नदी के घाट बने माफिया के अड्डे स्थानीय लोगों के अनुसार करेरा और सिहोर क्षेत्र में सिंध नदी के कई घाटों पर सुबह से लेकर देर रात तक अवैध खुदाई चल रही है नदी के सीने को चीरकर बजरी निकाली जा रही है और बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं जिससे नदी का प्राकृतिक बहाव भी बदल रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के लिए बकायदा रास्ते बनाए गए हैं  दिन में ट्रैक्टर-ट्रालियों से बजरी ढोई जाती है और रात में डंपर व ट्रक भरकर बाहर भेजे जाते हैं
किसानों की फसल और सड़कें हो रही बर्बाद

नों को आम व ग्रामीणों को हो रहा है नदी किनारे के खेतों की मिट्टी कट रही है और कई जगह खेतों में ही रास्ता बनाकर ट्रैक्टर निकाले जा रहे हैं जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं इसके अलावा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों और डंपरों से गांव की कच्ची-पक्की सड़कें टूट गई हैं और सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं नदी में गहरे गड्ढे होने से भूजल स्तर पर भी असर पड़ रहा है जिससे हैंडपंप और कुओं का पानी सूखने की शिकायतें बढ़ रही हैं रात में बढ़ जाती है माफिया की सक्रियता ग्रामीणों का कहना है कि दिन में कभी-कभी प्रशासन की गाड़ी दिख भी जाती है लेकिन रात होते ही माफिया फिर सक्रिय हो जाता है रात 10 बजे के बाद से सुबह 4-5 बजे तक खनन का खेल चलता है लोगों का आरोप है कि माफिया के पास प्रशासन की हर हलचल की पहले से खबर पहुंच जाती है कार्रवाई की सूचना मिलते ही मशीनें छिपा दी जाती हैं और कुछ देर बाद फिर से काम शुरू हो जाता है। 


ग्रामीणों में डर और आक्रोशराजस्व को करोड़ों का नुकसान करेरा और सिहोर के कई गांवों में लोग अब खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने वालों को धमकियां मिलती हैं और कई बार विरोध करने पर मारपीट की नौबत भी आ जाती है एक ग्रामीण ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद हर बार सिर्फ आश्वासन मिला और खनन रुकने की बजाय और बढ़ गया दूसरी ओर जानकारों के अनुसार अवैध बजरी खनन से सरकार को हर महीने लाखों-करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है वैध खदानों से बजरी लेने के बजाय लोग सस्ती अवैध बजरी खरीद रहे हैं जिससे वैध कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है प्रशासन से बड़ी कार्रवाई की मांग अब करेरा और सिहोर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि सिंध नदी के घाटों पर रात में विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाई जाए अवैध खनन में लगी JCB पोकलेन ट्रैक्टर और डंपरों को जब्त कर खनन माफिया के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए तथा शिकायत करने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा दी जाए ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर और एसपी कार्यालय में सामूहिक शिकायत लेकर पहुंचेंगे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश: साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन और ₹1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर आयुक्त सख्त

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


Featured News