Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पेयजल संकट को लेकर कमलनाथ के पत्र पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rakesh Mathankar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 06:19:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Mathankar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 06:19:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को लिखे गए अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 350, दिनांक 03 नवम्बर 2026 के संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट

विस्तार

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को लिखे गए अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 350, दिनांक 03 नवम्बर 2026 के संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय, जिला पांढुरना से भेंट कर चर्चा की। पत्र में उल्लेख है कि जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अल्प वर्षा होने से जलस्त्रोतों का जलस्तर निरंतर घट रहा है, जिससे सूखे जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। आने वाले ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या और अधिक विकराल होने की आशंका है। इसे दृष्टिगत रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि पेयजल संकट से निपटने हेतु नगर निगम को 5 करोड़ रुपये जिले की समस्त नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 2 करोड़ रुपये। 


समस्त जनपद पंचायतों में प्रत्येक को 2 करोड़ रुपय  समस्त नगर पंचायतों में प्रत्येक को 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर उपलब्ध कराई जाए ताकि नवीन जलस्रोतों का विकास, नलकूप खनन, पेयजल परिवहन, पाईपलाइन विस्तार एवं जल संरचनाओं का निर्माण किया जा सके। इसी मांग को शीघ्र अमल में लाने एवं जिले में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, सौंसर विधायक श्री विजय चौरे, पांढुरना विधायक श्री नीलेश उईके, न.पा. उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विलास डोंगरे, नगर अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष श्री राजू कोल्हे, जिला मीडिया अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगड़े, जिला मीडिया उपाध्यक्ष श्री संजय परतेति।
 


Featured News