-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा में आस्था, श्रद्धा और दान-पुण्य के महापर्व गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा में आस्था, श्रद्धा और दान-पुण्य के महापर्व गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सत्तू, आम,,तरबूज और खरबूजा का दान विशेष फलदायी माना जाता है, इसलिए लोगों ने बढ़-चढ़कर दान पुण्य किया और प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि, पर्व की रौनक के बीच शहर की मुख्य सब्जी मंडी में अव्यवस्था भी सामने आई। भीषण भीड़ के चलते मंडी क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर रही कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में टमटम गाडी और अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है। नागरिकों ने मांग की है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में टमटम और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि यातायात सुचारु रह सके।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंडी के प्रवेश द्वारों पर लोहे के खंभे लगाए जाएंगे, जिससे टमटम और बड़े वाहन अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इससे जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जहां एक ओर धार्मिक आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं ने सुधार की जरूरत को भी उजागर कर दिया।
उत्तराखंड: वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, आरोपी समेत चोरी के दो वाहन किए बरामद
उत्तर प्रदेश: रंजिश बनी मौत की वजह, बीच सड़क घेरकर अजय यादव की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: बैंक यूनियन को मिला नया नेतृत्व, त्रिपाठी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दिखा उत्साह
मध्य प्रदेश: कॉलेज चलो अभियान के तहत जनसंपर्क तेज, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल
मध्य प्रदेश: अंबेडकर जयंती रैली में हुआ बवाल, लोगों ने की न्याय की मांग
