-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पूर्व सैनिक लीग संगठन ने प्रदेश टॉपर श्रुति तोमर का किया भव्य सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी और मध्य प्रदेश की टॉपर श्रुति तोमर का आज शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन एवं पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौजूद पूर्व सै
विस्तार
मध्य प्रदेश: क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी और मध्य प्रदेश की टॉपर श्रुति तोमर का आज शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन एवं पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौजूद पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पोरसा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण के समीप अशोक चक्र से सम्मानित शहीद रामवीर सिंह तोमर स्मारक पार्क में आयोजित इस सम्मान समारोह में श्रुति तोमर का फूल-मालाओं, शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उपहार भेंट किये गये,,,कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक लीग संगठन द्वारा किया गया, जिसमें ब्लॉक संयोजक मकरंद सिंह तोमर एवं ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह तोमर ,सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्वालियर से पधारे पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर अम्बाह से विनोद सिंह तोमर,, हिम्मत सिंह तोमर, उपदेश सिंह तोमर, रामकुमार सिंह तोमर, जितेन्द्र सिंह तोमर, दिलीप सिंह तोमर, रविंद्र सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रुति का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे पोरसा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि श्रुति ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और श्रुति तोमर इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे श्रुति से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निरंतर परिश्रम करें। कार्यक्रम के अंत में श्रुति तोमर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा व दादा जी एवं दादीजी एवं गुरुजनों को दिया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं, एवं आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया इस मौके पर दादी जी का भी सम्मान किया गया दादी को भी साल और श्रीफल से सम्मानित किया।
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी, SDM तहसीलदार बनीं मेधावी छात्राएं
बिहार: नवादा में जनसुनवाई कार्यक्रम, आमजनों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ
