Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला से कथित पुलिस अभद्रता का मामला गरमाया, नेहा जाटव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

- Photo by : social media

मध्य प्रदे श  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदे श  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 01:59:51 pm Share:
  • मध्य प्रदे श
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 01:59:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला पर पुलिसिया कहर: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसीं नेहा जाटव सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आंबेडकर जयंती के दिन दलित महिला पानकली साकेत के साथ हुई

विस्तार

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला पर पुलिसिया कहर: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसीं नेहा जाटव सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आंबेडकर जयंती के दिन दलित महिला पानकली साकेत के साथ हुई पुलिसिया बर्बरता को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है इस घटना को लेकर मिशन महाराजा बलि सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जाटव ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है उन्होंने सरकार की महिला सुरक्षा' और 'लाडली बहना' योजनाओं को ढोंग करार देते हुए प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है। भाजपा सरकार के दावों की खुली पोल नेहा जाटव ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार की सीमाएं लांघ दी गई हैं एक तरफ सरकार लाडली बहनों के सम्मान का ढिंढोरा पीटती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन एक बेबस महिला को थाने के बाहर घेरकर लाठियों से पीटता है और जातिसूचक गालियां देता है उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा की जातिवादी मानसिकता' वाले पुलिस अधिकारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। 


पुलिसिया दमन और तानाशाही का आरोप अमलिया थाना क्षेत्र की इस घटना ने सरकारी तंत्र की दमनकारी नीति को उजागर कर दिया है नेहा जाटव ने स्पष्ट कहा कि आंबेडकर जयंती जैसे पवित्र दिन पर इस तरह का कृत्य न केवल एक महिला का अपमान है, बल्कि बाबा साहेब के संविधान की भी धज्जियां उड़ाना है उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर तुरंत दंडात्मक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाए सीधी पहुंचकर लड़ेंगी स्वाभिमान की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जाटव ने पीड़ित महिला पानकली साकेत से वीडियो कॉल पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा, बहन का दर्द और उसकी हिम्मत देखकर मुझे समाज के लिए लड़ने की नई शक्ति मिली हैमैंने वादा किया है कि मैं बहुत जल्द सीधी पहुंचूंगी और भाजपा सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ सड़क से प्रशासन तक लड़ाई लड़ूंगी। बड़े आंदोलन की चेतावनी मिशन महाराजा बलि सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि भाजपा सरकार ने दोषियों पर तुरंत कार्यवाही नहीं की, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा संगठन ने कहा है कि अब दलित समाज चुप नहीं बैठेगा और अपने मान-सम्मान के लिए ईंट से ईंट बजा देगा।