Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मोहर्रम की 7वीं तारीख पर अन्दरकोटियान पंचायत का अलम जुलूस अकीदत से सम्पन्न

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Akbar Hussain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 05:57:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Akbar Hussain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 05:57:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान के उपाध्यक्ष एवं मोहर्रम कन्वीनर इस्हाक़ मोहम्मद ने बताया कि मोहर्रम शरीफ की 7वीं तारीख के अवसर पर आज दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान की ओर से

विस्तार

राजस्थान: दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान के उपाध्यक्ष एवं मोहर्रम कन्वीनर इस्हाक़ मोहम्मद ने बताया कि मोहर्रम शरीफ की 7वीं तारीख के अवसर पर आज दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान की ओर से अलम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। अलम का जुलूस निर्धारित कार्यक्रमानुसार दरगाह लंगर खाना से रवाना होकर निजाम गेट, कमानी गेट एवं त्रिपोलिया गेट सहित विभिन्न मार्गों से गुज़रा। जुलूस के आगे परंपरागत अखाड़ों, पटेबाज़ी तथा सद्दों के साथ झां-ढोल की रस्म भी अदा की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस मगरिब की नमाज़ तक इमामबारगाह अन्दरकोट हताई पहुंचकर सम्पन्न हुआ, जहां मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में तकरीर, मुशायरा, सलातो सलाम और लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिरादराने कौम एवं अकीदतमंदों ने शिरकत की।
दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान की ओर से जुलूस एवं रात्रिकालीन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग देने वाले प्रशासन तमाम बिरादराने कौम का आभार व्यक्त किया गया।