Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 05:30:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Gajendra Singh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 05:30:48 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रचार-प्रसार मंत्री सत्यनारायण खण्डेलवाल पाण्डोली स्टेशन के अनुसार खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज कपासन बिलोदा चौकी के अध्यक्ष पद हेतु आम चुनाव प्रातः 9.15 बजे गुरूवार को चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर अम्बालाल गोवला हिंगवानिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: प्रचार-प्रसार मंत्री सत्यनारायण खण्डेलवाल पाण्डोली स्टेशन के अनुसार खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज कपासन बिलोदा चौकी के अध्यक्ष पद हेतु आम चुनाव प्रातः 9.15 बजे गुरूवार को चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर अम्बालाल गोवला हिंगवानिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी शिवलाल जुणजोदिया ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिये तीन नाम आये लेकिन दो नाम वापस ले लिये गये एवं एक ही नामांकन रहने पर सर्वसम्मति से अम्बालाल गोवला हिंगवानिया को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात् चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष गोवला को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया एवं पद तथा गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष गोवला को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष जीतमल दगोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल पीपलवा, उपाध्यक्ष छगनलाल पीपलवा, मंत्री पूरणमल गोवला, सह-मंत्री बसंतीलाल वील, कोषाध्यक्ष जसराज कुंथना, सह-कोषाध्यक्ष उदयलाल पीपलवा, प्रचार-प्रसार मंत्री सत्यनारायण खण्डेलवाल, युवा अध्यक्ष दीपक पीपलवा, संगठन मंत्री गोपाल लढाणिया, उप संगठन मंत्री छोगालाल जगनाड़िया, उप प्रचार प्रसार मंत्री रामेश्वरलाल चोटिया कपासन, संरक्षक पूरणमल व्यास बुद्धपुरा, शिवलाल जुणजोदिया, सोहनलाल जगनाड़िया, पूरणमल जगनाड़िया, लक्ष्मण वील, जगदीश दगोलिया, प्रभुलाल गोवला, अनोपलाल जगनाड़िया, गोवर्धन जुणजोदिया, ऊंकारलाल मंगलिया, मांगीलाल पीपलवा एवं कार्यकारिणी सदस्य जानकीलाल जगनाड़िया, शोभालाल नढ़ाणिया, नारायणलाल नढ़ाणिया, सोहनलाल काछवाल, राधेश्याम दगोलिया, किशनलाल जगनाड़िया, भंवरलाल जुणजोदिया, राजेश माठोलिया, उदयलाल पीपलवा, राधेश्याम गोवला, कैलाश गोवला, शंकरलाल गोवला, रतनलाल दगोलिया, प्रहलाद नुवाल, दिनेश काछवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल पीपलवा एवं पूरणमल शर्मा बुद्धपुरा, मेवाड़ खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट मात्रिकुण्डिया के पूर्व महामंत्री उदयलाल शर्मा, जिला महामंत्री मदनलाल खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।