-
☰
राजस्थान: Bakhasar में ड्राई पोर्ट व नमक उद्योग स्थापित करने की मांग, विधानसभा में बोले Aduram Meghwal
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विधानसभा के बजट सत्र में युवा मामले एवं खेल विभाग तथा उद्योग विभाग विषयों की अनुदान मांगों पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों को सदन पटल पर रखते हुए
विस्तार
राजस्थान: विधानसभा के बजट सत्र में युवा मामले एवं खेल विभाग तथा उद्योग विभाग विषयों की अनुदान मांगों पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों को सदन पटल पर रखते हुए बताया कि बाड़मेर जिले एवं पश्चिमी राजस्थान में उद्योग धंधों व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाखासर के रण कच्छ क्षेत्र में सूखा बंदरगाह बनाया जाए। युवाओं को रोजगार देने के लिए नमक उद्योग की इकाइयां प्रारंभ की जावे। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने विधानसभा सदन में अपनी मांग रखते हुए बताया कि बाखासर का रण कच्छ क्षेत्र पुराने समय में समुद्री क्षेत्र रहा है। इसको कृत्रिम नहर एवं इंग्लिश चैनल की तरह मुंद्रा पोर्ट से बाखासर तक जोड़ा जाए और बाखासर के पास ड्राई पोर्ट स्थापित किया जावे। मुंद्रा पोर्ट से बक्सर तक डेढ़ सौ किमी कृत्रिम नहर बनाने की आवश्यकता रहेगी। विकसित राजस्थान बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी, उद्योग मंत्री एवं केंद्र सरकार इसकी पहल करे। मेघवाल ने बताया कि बाखासर के रण कच्छ क्षेत्र में 10 हजार बीघा जमीन लवणीय व बंजर पड़ी है। जो नमक उत्पादन के लिए उद्योग विभाग को आरक्षित भी कर रखी है। वर्ष 2014-15 में उद्योग विभाग द्वारा जमीन पर पथरगढ़ी करके भूमि आवंटन के आवेदन भी लिए गए थे। ब्लॉक वार जमीन ड्राइंग रिपोर्ट भी तैयार कर दी गई मगर पिछले 10 वर्षों से नमक उद्योग प्रारंभ करने की योजना अधरझूल में लटकी हुई है। चौहटन विधायक मेघवाल ने विधानसभा पटेल को संबोधित करते हुए बताया कि पश्चिमी राजस्थान में हस्तशिल्प हैंडीक्राफ्ट व हथकरघा कला का कार्य प्रमुखता से हो रहा है। चौहटन में हस्तशिल्प तथा हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने, महिला शिल्पकारों के कौशल विकास, प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण देने के लिए एक महिला प्रशिक्षण केंद्र खोला जावे। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, महिलाओं को रोजगार देने, कशीदाकारी हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए चौहटन मुख्यालय पर ग्रामीण हाट बाजार खोला जावे। मेघवाल ने चौहटन मुख्यालय पर स्टेडियम निर्माण, फुटबॉल मैदान निर्माण एवं सेड़वा, धनाऊ, फागलिया ब्लॉक मुख्यालयों पर मिनी खेल स्टेडियम निर्माण करने, चौहटन व सेड़वा कॉलेज में भी खेल मैदान व स्टेडियम का निर्माण किए जाने की मांग रखी।
चौहटन विधायक द्वारा खाद्य सुरक्षा पोर्टल को लेकर सदन में उठायी मांग से पात्र परिवारों को मिला फायदा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए गए खाद्य सुरक्षा पोर्टल को पुनः प्रारंभ करने व खाद्य सुरक्षा योजना में नए पात्र परिवारों को जोड़ने का मुद्दा गत विधानसभा में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल द्वारा सदन में पुरजोर तरीके से उठाया गया जिसको लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अवगत करवाकर तुरंत प्रभाव से पोर्टल पुनः प्रारंभ करवाया जिससे पूरे प्रदेश के खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र परिवारों को लाभ हुआ। जिससे संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में 73 लाख से अधिक नए पात्र व वंचित परिवारों को जोड़ा गया एवं 54 लाख से अधिक अपात्र व सक्षम परिवारों स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है जिसमें चौहटन विधानसभा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना में करीब 89062 लोगों को इस योजना में जोड़ा गया तथा करीब 41937 अपात्र व सक्षम लोगों ने इस योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटाया। विधायक मेघवाल द्वारा सदन में उठाये गए मुद्दे से संपूर्ण प्रदेश के गरीब व पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाने पर चौहटन वासियों ने प्रदेश सरकार और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा का आभार जताया है।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी