Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, 530 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 18/03/2026 01:11:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 18/03/2026 01:11:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरी

विस्तार

राजस्थान: दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों और युवाओं की भागीदारी रही। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित करते हुए विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर के साथ जिला परिषद के एसीईओ, चिकित्सा विभाग, नगरपरिषद व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित नवचयनित युवक/युवतियां मौजूद रहे। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के 300, पशुपालन विभाग के 64, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग (मनरेगा) के 70, राजस्व विभाग के (पटवारी) 72, आयुर्वेदिक विभाग के 10, होम्योपैथिक के 10 तथा डीओआईटी के 4 नवचयनितों सहित कुल 530 नव चयनित युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
 

Related News

उत्तर प्रदेश:  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप

उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, पत्नी बोली—“अब खत्म हुआ डर

उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर


Featured News