-
☰
No image found.
राजस्थान: प्याज की आड़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 3 किलो अफीम व 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 03 किलो अवैध अफीम एवं 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 03 किलो अवैध अफीम एवं 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर उक्त मादक पदार्थों को प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान 'ओपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी संजय शर्मा के सुपरविजन मे गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल मय जाप्ता के थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक अशोक लिलेंड ट्रक आया जिसको रूकवाने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर ट्रक की तलाशी के दोरान प्याज के कट्टो की आड में 05 थेलियो में 3 किलो अवैध अफिम व 01 थेली में 100 ग्राम हेरोईन ड्रग्स मिली। पुलिस अब तस्करी के रेकेट कि बाल कि खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है। थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा निरन्तर अंतर राज्य बोर्डर होने की वजह से हाईवे रोड पर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान नशा तस्कर ट्रक चालक व उसका साथी नाकाबन्दी को देख पहले रूके फिर चले ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्तो पर शंका गहराई नशा तस्कर काफी घबराये हुए थे, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दोनो को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण लखबिर सिंह पिता दिलबाग सिंह मजवी सिख उम्र 45 साल निवासी मरहाना बाना चोला साहित्र जिला तरणतारण पंजाब गुरविन्दर सिंह पिता कुलवन्त सिंह मजवी सिख उम्र 26 साल निवासी बख्खी कला थाना बख्खी पिण्ड जिला तरणतारण पंजाब।
दोनो अभियुक्त काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी के आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व से भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुके है। जप्त माल का विवरण निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान अफीम के साथ हेरोईन जप्ती की कार्यवाही की गयी है जो सभंवतया चितोडगढ जिले की प्रथम कार्यवाही है। सदर पुलिस द्वारा 03 किलो अवैध अफिम व 100 ग्राम हेरोइन ड्रग्स जप्त की है जिसका अनुमानित मुल्य 50 लाख रूपये है। सदर निम्बाहेडा पुलिस द्वारा निरन्तर नशा तस्करो पर कार्यवाही जारी है। कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण एसआई सुरेश पालिवाल , एएसआई सुन्दरपाल, हैडकानि महावीर सिंह कानि.जीवनलाल, शयामलाल, ओपीलाराम, शिवकुमार, धर्मचन्द।
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी, SDM तहसीलदार बनीं मेधावी छात्राएं
बिहार: नवादा में जनसुनवाई कार्यक्रम, आमजनों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ
