Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/06/2026 12:14:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/06/2026 12:14:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी "रास्ता खोलो अभियान" के तहत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवरुद्ध सार्वजनिक मार्गों को मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है।

विस्तार

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी "रास्ता खोलो अभियान" के तहत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवरुद्ध सार्वजनिक मार्गों को मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशानुसार खिंवसर तहसील के ढींगसरा गांव से टांकला को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क के मार्ग में लंबे समय से बने अवरोध को हटाकर सड़क निर्माण कार्य का रास्ता साफ किया गया। राजस्व विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खसरा संख्या 212 गैर-मुमकिन रास्ते पर पिछले तीन-चार माह से बने अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान संबंधित पक्षों को समझाइश कर भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से बाधित सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत प्राप्त होगी। इस कार्रवाई से ढींगसरा एवं टांकला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विकास कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने से क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार निरमा तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ नागौर सदर पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा।


Featured News