-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पानी के टैंकर की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा गेट के सामने रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र जसवंत कुमार की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा गेट के सामने रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र जसवंत कुमार की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयागराज–मिर्जापुर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, जसवंत कुमार पुत्र अशोक कुमार बिंद कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे पुलिया के समीप रेलवे कार्य में लगे पानी के टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि जसवंत चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।
तेलंगाना: पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, नकदी और वाहन हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में 48 नए बेड जोड़े गए, अब कुल 140 बेड उपलब्ध
उत्तराखंड: विशेष लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर दिए जोर
मध्य प्रदेश: हुसैनी अखाड़े के करतबों ने खींचा ध्यान, भाईचारे के साथ हुआ मोहर्रम समाप्त
