Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिसरख डूब क्षेत्र से 25 हजार वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से हुई मुक्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 11:56:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 11:56:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को बिसरख क्षेत्र के डूब इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को बिसरख क्षेत्र के डूब इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कालोनाइजरों द्वारा डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया और लगभग 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई खसरा संख्या 333 और 334 पर की गई, जहां अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ढहा दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश से बच सकें। सीईओ एनजी रवि कुमार ने भी निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण की टीमें अवैध कब्जों पर निगरानी रखते हुए नियमित रूप से ध्वस्तीकरण अभियान चला रही हैं।

इससे पहले भी वर्क सर्किल-3 द्वारा तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर और चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।प्राधिकरण ने दोबारा अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।