-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिहार भेजी जा रही 2,704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्ह पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही 2,704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया, जबकि दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के माध्यम से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना चिल्ह पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पुराना बाड़ा के पास घेराबंदी कर UP65 RT 2856 नंबर की पिकअप को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल जिले के रहने वाले अमित कुमार सिन्हा (36) और जैकी कुमार (30) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य प्रदेश के मऊगंज क्षेत्र से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे, जहां उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसके संबंध में आगे जांच की जा रही है। बरामद शराब में 1,870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (180 मिली), 775 बोतल मैजिक मूवमेंट जामुन स्पाइसी मिंट (180 मिली), 8 बोतल रॉयल स्टैग (750 मिली) तथा 51 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज एवं ग्रीन एप्पल (750 मिली) शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 520 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले में थाना चिल्ह पर मुकदमा संख्या 177/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद, उपनिरीक्षक कुर्बान अली, कांस्टेबल विकास यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पद्माकर सिंह तथा आबकारी निरीक्षक राजेश और आबकारी निरीक्षक विरजू प्रसाद गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: रेशम उद्योग को बढ़ावा देने मैदान में उतरे DM, थारू युवाओं को जोड़ने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: अभद्र वीडियो पर पत्रकारों का आक्रोश, आरोपी को जिलाबदर कर जेल भेजने की मांग
उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग
मध्य प्रदेश: थाना परिसर से शुरू हुआ खाद वितरण, किसानों को भीड़ और गर्मी से राहत
