-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: UPSIDA के साइट-4 एच-ब्लॉक में 500 मीटर सड़क बदहाल, गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों और विकास प्राधिकरणों में बेहतर बुनियादी ढांचे के दावे करती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता इन दावों की पोल खोल रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों और विकास प्राधिकरणों में बेहतर बुनियादी ढांचे के दावे करती है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता इन दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामला यूपीसीडा (UPSIDA) के अंतर्गत आने वाले साइट-4 के एच-ब्लॉक का है, जहां लगभग 500 मीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में छोड़ दी गई है। बाकी क्षेत्र की सड़कें बनीं, पर एच-ब्लॉक की सड़क उपेक्षित दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुहाल सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण यहां व्यापार करने वाले दुकानदारों का कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। धूल-मिट्टी और कीचड़ भरे रास्तों से गुजरते वक्त आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और व्यापारी गुजरते हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर यूपीसीडा के सीनियर मैनेजर एन.के. जैन (NK Jain) को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों और शासन से मांग की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए, सीनियर मैनेजर की कार्यप्रणाली की जांच की जाए और जल्द से जल्द इस 500 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि जनता को इस नरक से मुक्ति मिल सके।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि साइट-4 के अन्य सभी हिस्सों और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इस विशेष 500 मीटर के हिस्से को पूरी तरह अछूत छोड़ दिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण स्थिति बेहद नारकीय हो चुकी है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गहरे गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे पैदल चलना और वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।
उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
