Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

​​​​​​​

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 05:42:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 05:42:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को पांचाल घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह 4 बजे से शुरू हुए गंगा स्नान में सुबह 10:30 बजे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को पांचाल घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह 4 बजे से शुरू हुए गंगा स्नान में सुबह 10:30 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। 'हर-हर गंगे' के जयकारों से पूरा गंगा तट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की, सत्यनारायण कथा सुनी और कई परिवारों ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाट पर इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। गहरे पानी से बचाव के लिए नदी में बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही गोताखोर और पुलिस की टीमें नाव से लगातार निगरानी कर रही हैं। यातायात और पार्किंग व्यवस्था बाइक, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पांचाल घाट पुल पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। जाम से बचने के लिए पांचाल घाट चौराहे से पहले बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं, वाहनों को खड़ा करने के लिए उत्तरी बंधा के पास वन चेतना में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।