Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गंडक नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने वाल्मीकि बैराज का किया औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/08/2026 03:56:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/08/2026 03:56:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज गंडक नदी के बढ़ते या बदलते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज गंडक नदी के बढ़ते या बदलते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने वाल्मीकि बैराज का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गंडक नदी के जलस्तर, बैराज से पानी की निकासी तथा आसपास की वर्तमान परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में आयोजित ‘राहत चौपाल’ का निरीक्षण कर प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित विभागों की तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा पहुंचे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

सीएचसी निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी वाल्मीकि बैराज पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ गंडक नदी की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। बैराज से पानी के डिस्चार्ज की वर्तमान स्थिति, नदी के बहाव और जलस्तर पर विशेष रूप से नजर रखी गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंडक नदी के किनारे बसे गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्पष्ट हुआ कि बाढ़ या जलस्तर में संभावित बदलाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा राहत, बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने पर जोर दिया। प्रशासन द्वारा गंडक नदी के जलस्तर और वाल्मीकि बैराज से पानी की निकासी पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।