Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नवागंतुक जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 12:08:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:08:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में  नवागंतुक जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह का स्वागत समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया |

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में  नवागंतुक जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह का स्वागत समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागंतुक जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह रहे | कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया| कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं के द्वारा नवागंतुक जनपद न्यायाधीश का का स्वागत फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ एवं पुष्प देकर किया गया | इस अवसर पर वक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश के कार्यकाल में बार एवं बेंच के मध्य समन्वय स्थापित होने और  वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय मिलने की आशा  व्यक्त की | कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने कहा की निश्चित बार और बेंच  न्याय व्यवस्था रूपी रथ  के दो पहिए हैं और जब तक दोनों एक गति और समन्वय से एक दिशा में एक साथ  चलेंगे तब तक न्याय व्यवस्था न्याय देने में सफल रहेगी। 

उन्होंने कहा कि मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा कि मैं मुरादाबाद जनपद में  अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण  करने और वादकारियों को सस्ता सुलभ  न्याय दिलाने का विद्वान अधिवक्ताओं और बार के साथ मिलकर प्रयास करूँगा | बार के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि  जनपद न्यायाधीश को न्यायिक सेवा का एक लंबा अनुभव है जो की मुरादाबाद जिले की न्याय व्यवस्था के लिए स्वर्णिम साबित होगा और उनके अनुभव से मुरादाबाद के अधिवक्ताओं और मुरादाबाद की बार दोनों को ही लाभ  मिलेगा और सबसे ज्यादा लाभ वादकारियों को मिलेगा | इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार  चतुर्थ,  कृष्ण कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी बार की एल्डर कमेटी के सदस्य महेश चंद त्यागी पूर्व बार अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश वशिष्ठ, अभिषेक भटनागर ,अंजार हुसैन, अजय बंसल, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडेय,आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, अनिल गुप्ता, जाबिर हुसैन, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, सचिन कुमार  अतुल उर्फ अजय सोती, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, रफीक अहमद, विवेक शुक्ला, पुष्प यादव, संजीव यादव, संजीव राघव, आबिद हुसैन शहजादा सलीम, आसिफ हुसैन, अकरम, सुरबेद्र पाल, अजय पाल, रमेश आर्य, अजहर अब्बास नकवी, मुकेश भारद्वाज, आशुतोष त्यागी, अजय पाल सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News