Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने 75 लाख के 374 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 23 थानों की साइबर टीमें सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 03:33:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 03:33:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अक्टूबर 2026 में करीब 75 लाख रुपये कीमत के 374 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अक्टूबर 2026 में करीब 75 लाख रुपये कीमत के 374 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से बरामद इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 23 थानों की साइबर टीमों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है एसएसपी के निर्देशन में हर महीने चल रहा विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रत्येक महीने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न थानों की साइबर टीमों और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। अक्टूबर महीने में कुल 374 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो अपने मोबाइल फोन खो जाने या चोरी होने के बाद उनके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे दस महीने में 7.76 करोड़ के 3880 मोबाइल बरामद। 


बरेली पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 3880 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत 7 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में लगातार सफलता मिल रही है बहेड़ी थाना सबसे आगे, 35 मोबाइल किए बरामद अक्टूबर में मोबाइल बरामदगी के मामले में बहेड़ी थाना जिले में पहले स्थान पर रहा। यहां की साइबर टीम ने सर्वाधिक 35 मोबाइल फोन बरामद किए। बिथरी चैनपुर पुलिस ने 27 मोबाइल बरामद कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कोतवाली और इज्जतनगर पुलिस ने 26-26 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा सुभाषनगर पुलिस ने 22, बारादरी ने 21, फरीदपुर ने 20, कैंट ने 15 और प्रेमनगर पुलिस ने 14 मोबाइल फोन बरामद किए। जनपदीय सर्विलांस सेल ने भी 15 मोबाइल फोन खोजने में सफलता हासिल की 23 थानों की साइबर टीमों को मिला नकद पुरस्कार। 


मोबाइल बरामदगी अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली साइबर टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। अक्टूबर में ट्रेसेबिलिटी के आधार पर शत-प्रतिशत मोबाइल बरामदगी करने वाली 23 थानों की साइबर टीमों को प्रत्येक को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली टीमों में बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, कोतवाली, इज्जतनगर, बारादरी, कैंट, प्रेमनगर, विशारतगंज, देवरनियां, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, किला, मीरगंज, भोजीपुरा, आंवला, भमोरा, अलीगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शीशगढ़, सीबीगंज, शाही और क्योलड़िया थाने शामिल हैं तकनीक की मदद से खोए मोबाइल तलाश रही पुलिस।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में CEIR पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पोर्टल और सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन का पता लगाकर बरामदगी की जा रही है। बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से अधिक से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना है। 

Related News

उत्तर प्रदेश:  दीपावली पर कुंदरकी विधानसभा में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: पेयजल संकट को लेकर कमलनाथ के पत्र पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर घटतौली रोकने के लिए औरैया में वांट-माप विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों पर मिली अनियमितताएं

उत्तर प्रदेश: नोएडा मीडिया क्लब में सम्मान, विदाई और दीपावली मिलन समारोह, पुलिस-मीडिया के बीच सौहार्द मजबूत

 उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार, आंवला पुलिस ने की कार्रवाईz

उत्तराखंड: डाकपत्थर की 180 एकड़ जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


Featured News