-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को अब इलाज के लिए जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को अब इलाज के लिए जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ आज बलरामपुर में हुआ। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश कुमार राठौर जी 'गुरू' मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्ड वितरण: राज्यमंत्री जी ने इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस योजना से जनपद के हजारों शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सजीव प्रसारण: वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ का लाइव प्रसारण सभी उपस्थित जनों ने देखा और सुना। गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन
उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा
उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
