-
☰
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्त CM योगी, अबDM-SSP की सुनवाई की होगी लाइव निगरानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अधिकारियों की लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अब सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा DM-SSP की जनसुनवाई की लाइव निगरानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला स्तर पर जनसुनवाई में ढिलाई पर नाराजगी जताई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अधिकारियों की लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अब सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा DM-SSP की जनसुनवाई की लाइव निगरानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला स्तर पर जनसुनवाई में ढिलाई पर नाराजगी जताई है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई की निगरानी करेगा। आदेशानुसार, सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की समीक्षा में जुड़ेंगे। लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि आमजन को असुविधा न हो और सरकार की छवि बेहतर हो। लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई और जनता दर्शन के मामलों में जिला स्तर पर हो रही ढिलाई पर नाराजगी जताई है। इसी के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय सीधा डीएम व एसएसपी की जनसुनवाई की निगरानी करेगा। इसके आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जनसुनवाई के प्रकरणों में गंभीरता से कार्रवाई न होने के कारण ही कई मामले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन तक पहुंच रहे हैं, जबकि उनका समाधान जिला स्तर पर ही किया जाना चाहिए। इससे आमजन को असुविधा होती है और सरकार की छवि भी प्रभावित होती है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिलों में चल रहे जनता दर्शन कार्यक्रम की लाइव निगरानी की जाएगी। बैठक के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर निस्तारण की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सभी अधिकारियों को सुबह 9:45 बजे तक वीसी लिंक से अनिवार्य रूप से जुड़ने के लिए कहा गया है। वीसी लिंक संबंधित अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर अलग से भेजने की बात कही गई है। नाम, पदनाम और जिला का उल्लेख अनिवार्य रहेगा। जनसुनवाई में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही भी तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसके निर्देश भेजते हुए कहा है कि अब प्रत्येक कार्यदिवस पर (तहसील दिवस/थाना दिवस जैसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर) सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे तक सभी अपने-अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे। मोबाइल फोन या अन्य किसी स्थान से जुड़ने की अनुमति नहीं होगी।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई