-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में प्रत्येक मंगलवार बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं को धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोड़ना तथा सामूहिक हनुमान चालीसा के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक 11 मंगलवार के पश्चात संस्था द्वारा एक भव्य सुंदरकांड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी इसी स्थल पर किया जाता है। इस आयोजन में नियमित रूप से हृदयेश कुमार सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, जूही माथुर, राकेश कुमार वर्मा, धर्म प्रकाश शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, सुप्रीत सिंह, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, शरद माथुर, शिवम कुमार गुप्ता, नरेश अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु अपना सहयोग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त हनुमान वाटिका एवं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। संस्था ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से प्रत्येक मंगलवार सायंकाल आयोजित होने वाले इस सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया है।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
