-
☰
No image found.
उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्त्तर प्रदेश: राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेमरियावां में पैदल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। पैदल मार्च सेम
विस्तार
उत्त्तर प्रदेश: राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेमरियावां में पैदल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। पैदल मार्च सेमरियावां चौराहे से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है और इसी क्रम में क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जरूरी : अतीक अहमद सिद्दीकी कांग्रेस के जिला सचिव अतीक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है। विपक्षी नेताओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने के साथ ही लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की। चौराहे से ब्लॉक परिसर तक निकाला मार्च कांग्रेस कार्यकर्ता सेमरियावां चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च शुरू हुआ। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने मार्च का समापन किया गया। ये रहे मौजूद मार्च में सुनील पांडेय, मोईन अंसारी, अरुण पांडेय, शांति देवी, मोहम्मद परवेज अख्तर, श्याम बिहारी पासवान, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद अकरम नजीर, हाजी मोहम्मद नजीर, अतीक अहमद सिद्दीकी, मौलाना सेराज अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद कलीम, ईसार अहमद और मोहम्मद तैयब समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
