Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/06/2026 12:21:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/06/2026 12:21:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के फरार आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना के बाद बुधवार को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के फरार आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना के बाद बुधवार को जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। न्यायालय के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विनीत राय हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों में से शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अभी फरार हैं। इन तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने यह भी बताया कि शंकर पांडे के खिलाफ हत्या और अपहरण के मामले में न्यायालय से दो वारंट जारी हैं। गौरतलब है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे गाजीपुर शहर के घोराबाजार क्षेत्र स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले का एक आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव अब भी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।


Featured News