Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने छावनी थाने का किया औचक निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित गांवों का भी लिया जायजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/09/2026 12:54:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/09/2026 12:54:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार और पूरे परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील, विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार र

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार और पूरे परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील, विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने में साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और साइबर सेल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मिशन शक्ति केंद्र की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

नागरिकों से किया सीधा संवाद डीआईजी ने थाना क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस से संबंधित समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया। थाना क्षेत्र के चौकीदारों से भी बातचीत कर उन्हें अपने क्षेत्र में सतर्क रहने और किसी भी महत्वपूर्ण घटना या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दिया जनहितैषी पुलिसिंग का संदेश डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, विनम्र, सहयोगपूर्ण और जनहितैषी होना चाहिए। थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनना और नियमानुसार उसका शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक निरीक्षण के बाद डीआईजी ने जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और बाढ़ राहत कार्यों में बेहतर समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बाढ़ चौकी और प्रभावित गांवों का भी लिया जायजा डीआईजी ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती, सहायक पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी हरैया, कलवारी और रुधौली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने PWD कार्यों की समीक्षा की, खराब सड़कों को तुरंत मोटरेबल बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शक्ति केंद्र लाभार्थी सम्मेलन, विधायक अजय सिंह ने योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को दिलाया लाभ का भरोसा

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में साइबर ठगी की पूरी रकम वापस, पीड़ित को मिले 36,498 रुपये

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव का समापन, शिक्षकों ने लोककला को कलाकृतियों में उतारा

मध्य प्रदेश: शहडोल में INTUC के नाम पर कथित वसूली का आरोप, श्रमिकों ने जांच की मांग की

उत्तर प्रदेश: बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले मार्ग होंगे दुरुस्त


Featured News