Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय कुमार सिंह ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 12:02:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:02:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।   इस दौरान अधिकारीगण ने सनबीम स्कूल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।   इस दौरान अधिकारीगण ने सनबीम स्कूल, महाराजगंज, तथा एवरग्रीन स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए, जिससे परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो सके।
                आज प्रथम पाली की परीक्षा में 19 केंद्रों पर कुल 8352 अभ्यर्थियों में से 5693 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 2659 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 8352 परीक्षार्थियों में 5687 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 2665 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 68.16% तथा द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 68.09% परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News