Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन और ₹1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर आयुक्त सख्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 05:04:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 05:04:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंडल के चारों जनपदों गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में दोनों विभागों के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। परियोजनाओं के निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण कराया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं का समय से लाभ मिल सके।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि आमजन को आवागमन में सुविधा न हो तथा यातायात सुगम एवं सुचारू बना रहे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जिन परियोजनाओं में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता के संबंध में प्रभावी अनुश्रवण व्यवस्था बनाए रखी जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास परियोजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा शासन की प्राथमिकताओं वाली परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।

मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों में संचालित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा प्रगति में आ रही समस्याओं का समय से समाधान कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश: साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: अफीम फैक्ट्री में एयर रेड और सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, ब्लैकआउट से लेकर रेस्क्यू तक का हुआ अभ्यास


Featured News