-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को थाना दुधारा की साइबर सेल ने दिलाई राहत, 02 पीड़ितों को ₹10,857.00/- वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना दुधारा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को थाना दुधारा की साइबर सेल ने दिलाई राहत, 02 पीड़ितों को ₹10,857.00/- वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा की साइबर सेल द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। साइबर सेल प्रभारी श्री अनिल मिश्रा एवं टीम द्वारा संबंधित बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय एवं प्रभावी पैरवी करते हुए 02 साइबर फ्रॉड पीड़ितों की कुल ₹10,875.00/- की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई। प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण मनोज कुमार पुत्र रामसुभग, निवासी धुसुरा — निवेश करने पर ज्यादा लाभ का लालच देकर ₹ 167369.00/- की साइबर धोखाधड़ी; ₹10,000.00/- वापस।
