-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में किसान की सिंचाई नाली पर अवैध कब्जा, फसलें सूखने लगीं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में किसान की सिंचाई नाली पर अवैध कब्जा, फसलें सूखने लगीं
विस्तार
Cशिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है ग्राम विक्रमपुर निवासी किसान राम कृष्ण (पुत्र मौली राम) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत के पास से नहर की सरकारी सिंचाई नाली गुजरती है। आरोप है कि पास के गांव चकरपुर उर्फ लमकन निवासी असद खाँ (पुत्र अख्तर खाँ) ने इस नाली को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। इतना ही नहीं, नाली के स्थान पर पॉपुलर के पेड़ भी लगा दिए गए हैं। इस अवैध कब्जे के कारण पूरे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है। किसान राम कृष्ण का कहना है कि उन्होंने इससे पहले 7 जुलाई 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था , लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नाली बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे वे सूखने लगी हैं
पीड़ित किसान का आरोप है कि जब उन्होंने असद खाँ से नाली हटाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज की और झगड़ा करने की धमकी दी
शिकायती पत्र के माध्यम से किसान ने प्रशासन से जल्द से जल्द सिंचाई नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। मीरगंज के एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित