-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हिंदू युवक से बात करने पर पिता ने की बेटी की हत्या, शव के टुकड़े ट्रेन में छोड़ फरार, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के बीते गुरुवार को एक बक्से में मिले युवती के शव का राजफाश हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के बीते गुरुवार को एक बक्से में मिले युवती के शव का राजफाश हो गया है। कुशीनगर के बिग्गन अंसारी को बेटी का हिंदू लड़के से बात करना इतना नागवार गुजरा कि उसने बेटी की हत्या के बाद शव के टुकड़ों को बक्से में भरकर ट्रेन में छोड़ दिया। पुलिस ने बिग्गन अंसारी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से और बैग में मिले बिना सिर के शव की पहचान हो गई है। युवती कुशीनगर की रहने वाली थी। जीआरपी ने परिवारीजन से पूछताछ की है। मामले में ऑनर किलिंग की बात सामने आई है। पिता ने अपने बहन व बहनोई संग मिलकर हत्या करने की बात कबूली है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी को अभी युवती का सिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं मिला है। छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस में मिला शव 15 वर्ष की बच्ची शब्बा का था। उसकी हत्या उसके पिता कुशीनगर के थाना सेवरही के 45 साल के बिग्गन अंसारी ने की थी। जीआरपी ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। युवती चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। परिवारीजन युवती के हिंदू युवक संग प्रेम प्रसंग से नाराज थे। बीते शनिवार की रात पिता- फूफा और बुआ ने मिलकर हत्या कर दी और रात को ही 10:38 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में शव रखा बैग व बाक्स रखवा दिया। उनकी यह करतूत कैमरे में कैद है। रविवार को ट्रेन लखनऊ पहुंची तो यहां गोमतीनगर में सफाई के दौरान स्लीपर बोगी एस-1 के गेट के पास बक्सा और बैग लावारिस हालत में बरामद हुआ। जीआरपी ने जब बक्सा और बैग खोला तो उसके भीतर बिना सिर के पांच हिस्सों में बंटा युवती का धड़ बरामद हुआ था। धड़ को काटकर पालीथिन और बोरे में पैक कर पुराने कपड़ों के साथ ठूंसकर भरा गया था। जीआरपी ने टीटीई, कोच अटेंडेंट, आरपीएफ व जीआरपी एस्कार्ट के साथ यात्रियों से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद एक टीम छपरा पहुंची और सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म पर एस-1 बोगी की फुटेज की पड़ताल की। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के स्टेशनों की जांच शुरू की। कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के फुटेज से पूरी घटना का सच सामने आ गया। सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि, सेवरही व तमकुहीराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने युवती की पहचान की। आरोपित पिता बिग्गन अंसारी, बुआ नूरजहां, फूफा मजीबुल्लाह अंसारी को उनके घर से बुधवार को पकड़ लिया गया। जीआरपी चारबाग लखनऊ की टीम उन्हें ले गई। शब्बा एक हिंदू युवक से करती थी बात युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक हिंदू लड़के से बात करती थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की एक हिंदू लड़के से बातचीत करती थी। लड़की के अब्बा को हिंदू लड़के से बातचीत करना बिल्कुल पसंद नहीं था। कई बार उसने अपनी लड़की को इस कार्य के लिए कई बार मना भी किया था। लड़की ने हिंदू लड़के से बातचीत करना बंद नहीं किया। इसके बाद अब्बा ने अपनी लड़की की हत्या का षड्यंत्र रचा। अब्बा ने अपनी बेटी का सिर काटकर हत्या कर दिया और धड़ एक बक्से में बंद कर दिया। बक्से को छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस में रख दिया था। ट्रेन रुकने के बाद लावारिस बक्से को लेने जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने बक्से का ताला तोड़ा। बक्से के अंदर से सिर कटा युवती का शव मिला। ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में बीती गुरुवार को लावारिस हालत में एक बैग और संदूक मिला था। इस ट्रेन में रखे लावारिस बॉक्स में युवती का कटा शव कई हिस्सों में मिलने से खलबली मच गई थी।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
