Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 09/03/2026 06:01:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 09/03/2026 06:01:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोरबा से कोयला लेकर गुजरात जा रही मालगाड़ी रविवार को दिन में 11 बजे न्यू कटनी जंक्शन यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए, जिससे डाउन लाइन पूरी तरह से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोरबा से कोयला लेकर गुजरात जा रही मालगाड़ी रविवार को दिन में 11 बजे न्यू कटनी जंक्शन यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए, जिससे डाउन लाइन पूरी तरह से बंद हो गया। दुर्घटना के कारण न्यू कटनी जंक्शन, कटनी मुरवाड़ा और कटनी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। रेल प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों को कटनी साउथ स्टेशन के मार्ग से डायवर्ट कर आगे भेजा।

दुर्घटना के बाद जबलपुर रेल मंडल ने कुछ ट्रेनों को रद्द या परिवर्तित मार्ग पर चलाया:
ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू को झलवारा में रद्द करके वापस चिरमिरी भेजा गया। बिलासपुर-कटनी मेमू 68747 को झलवारा में ही रद्द कर वापस बिलासपुर किया गया। अंबिकापुर-जबलपुर, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया। रेल अधिकारियों ने कहा कि पटरी को जल्द ठीक करने के लिए काम जारी है और यात्रीगण डायवर्ट रूट का इस्तेमाल कर सकेंगे।