Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/07/2026 05:30:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/07/2026 05:30:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान तहसील खलीलाबाद के नेहरू चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में थोक विक्रेता राजेश एंड ब्रदर्स से जीरा का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि संग्रहित नमूने को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य बाजार में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता तथा बृजेश कुमार सहित विभागीय टीम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।