-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर में रिसाव से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवरिया के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर गांव स्थित ताड़ी टोला में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवरिया के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर गांव स्थित ताड़ी टोला में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में परिवार का अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रिश नट की बहन बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। हादसे के बाद कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की। घटना के बाद परिवार के सामने घरेलू सामान और जरूरी चीजों की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिला एक दिन का अवकाश, एसपी की पहल
उत्तर प्रदेश: सिद्धेश्वर धाम में बाबा की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
