Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जूनियर एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया खेल में दमखम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 25/06/2026 05:38:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 25/06/2026 05:38:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्पोर्ट स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्पोर्ट स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को टी-शर्ट वितरित की गईं। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष खेल की शपथ ली। प्रतियोगिता में रिले रेस सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि प्रशासन का लगातार प्रयास है कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में शुरू किए गए ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।