-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बढ़ते अपराधों पर जूली का हमला, बोले- भाजपा राज में कानून व्यवस्था हुई बदहाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। अलवर में मीडिया से बातचीत के दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा शासन में राजस्थान अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जूली ने अलवर के टहला क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी वारदात के बाद बच्ची को घर तक छोड़कर चला गया और परिजनों को कपड़ों पर खून के निशान देखकर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने किशनगढ़बास में नाबालिग दलित बालिका से कथित गैंगरेप मामले का भी जिक्र किया। जूली ने कहा कि कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल करते हुए कहा कि जब नाबालिग दलित बालिका से जुड़े गंभीर मामलों में भी त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही है, तो प्रदेश की महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा की भावना कैसे पैदा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात आपातकाल जैसे बन गए हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से हवा-हवाई हो चुकी है। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपराध रोकने की कोई प्रभावी रणनीति नहीं है। टीकाराम जूली ने दोनों मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को त्वरित न्याय दिलाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
