Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/07/2026 02:45:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/07/2026 02:45:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ददरी घाट पर स्नान कर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्नान, जल भरने, आवागमन तथा ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने घाट एवं कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए घाट पर नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार नाविकों की तैनाती करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर झूलते हुए विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त अथवा झुके हुए विद्युत पोलों को समय रहते दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। घाट एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, मंत्री निर्मला भूरिया बोलीं— महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का बनेगा मजबूत केंद्र

उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी के आरोपों से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, पीवीआर मॉल चौराहे का नाम भामाशाह चौक रखने की मांग

उत्तर प्रदेश: सीता रसोई ने रोड पर जरूरतमंदों को वितरित किया निशुल्क भोजन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा


Featured News