-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में की घोषणा, कुलदीप प्रधान बोले- समाज की एकता और युवाओं का उत्थान रहेगा प्राथमिकता ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में की घोषणा, कुलदीप प्रधान बोले- समाज की एकता और युवाओं का उत्थान रहेगा प्राथमिकता ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में कुलदीप प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में की। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद कुलदीप प्रधान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और समस्त गुर्जर समाज के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान कुलदीप प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी सहित महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सम्मान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। महासभा के विचारों और उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कुलदीप प्रधान ने कहा कि समाज का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वह समाजहित से जुड़े कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समस्त गुर्जर समाज और क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी
